मछली जो हवा में उड़कर दबोच लेती है अपना शिकार!+वीडियो
Jul २७, २०१७ १७:२६ Asia/Kolkata
क्या आपने इससे पहले कभी एसी मछली देखी है जो समुद्र में तैरते तैरते अचानक हवा में उड़कर अपने शिकार को दबोच ले?
यह घटना भूमध्य सागर में हुई और संयोगवश कैमरे में क़ैद भी हो गई क्योंकि जिस समय मिस्र के निकट इस मछली ने शिकार पकड़ा उसी समय स्पेन की एक संस्था के लिए वीडियोग्राफ़ी करने वाले कैमरे में वह क़ैद हो गई।
समुद्री मामलों के विशेषज्ञ सैयद महमूद ने बताया कि काफ़ी बड़े आकार की मछली समुद्र के भीतर से अचानक उछलती है और हवा में अपने शिकार को दबोच लेती है।
यह शिकारी मछली ट्यूना फ़िश कहलाती है।
टैग्स