म्यांमार में फिर रोहिंग्या मुसलमानों पर हमला , 5 हताहत
-
म्यांमार के बेघर मुसलमान
म्यांमार के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में होने वाली हिंसा में कई लोग मारे गये हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार " राखीन" प्रान्त के " कैंग गई" गांव के अधिकारियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने गांव में हमला करके छे लोगों को मार डाला।
रिपोर्ट के अनुसार मारे जाने वाले सभी लोग रोहिंग्या मुसलमान थे।
म्यांमार का " राखीन" प्रान्त, रोहिंग्या मुसलमानों का केन्द्र है जहां हालिया कुछ वर्षों से चरमपंथी बौद्ध, रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले कर रहे हैं जिसकी वजह से हज़ारों लोग मारे गये और दसियों हज़ार लोग अपना गांव घर छोड़ कर पड़ोसी देशों में भागने पर मजबूर हो गये।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस देश की सेना भी रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में शामिल है।
म्यांमार की सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश का नागरिक नहीं मानती और उन्हें नागरिकता संबंधित कोई भी दस्तावेज़ नहीं देती। (Q.A.)