बुरकीनाफ़ासो में हमला 18 हताहत
Aug १४, २०१७ १६:०५ Asia/Kolkata
श्चिमी अफ्रीक में स्थित बुरकीनाफ़ासो देश की राजधानी में एक हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए जबकि 8 अन्य घायल हो गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वागाडूगू में रविवार की रात कुछ बंदूकधारियों ने एक रेस्टोरेंट पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप 18 लोग मारे गए। मृतकों की राष्ट्रीयता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन आक्रमणकारी, घटना स्थल पर मारे गए। बुरकीनाफ़ासो के संचारमंत्री Remis Dandigino ने इस बात की पुष्टि की है कि 3 हमलाआवर मारे गए।
बताया जा रहा है कि आक्रमणकारियों ने कुछ लोगों को रेस्टोरेंट में बंधक बना रखा है। इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
टैग्स