फ़्रांस, गाड़ी से पैदल चलने वालों पर फिर हमला, एक हताहत
दक्षिणी फ़्रांस के मार्सेय शहर में एक कार द्वारा दो बसों को टक्कर मारे जाने के बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी और लोगों से क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।
रोइटर्ज़ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को एक कार चालक ने मार्सेय शहर में दो बसों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति हताहत और एक घायल हुआ।
आरंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि कार चालक ने मार्सेय के थरटीन क्षेत्र में राहगीरों पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला घायल हो गयी और उसके बाद कार ड्राइवर ने कार को बस से टकरा दिया जिसमें एक महिला की मौत हो गयी।
पुलिस का कहना है कि हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है जिससे आतंकवादी हमले के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावर 35 वर्षीय है जो मार्सेय शहर का निवासी नहीं है।
हमले के बाद पुलिस ने अन्य क्षेत्रों में में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। (AK)