नई अमरीकी रणनीति का अमरीका में विरोध
अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका की नई रणनीति की अमरीकी सेनेटरों ने खुलकर आलोचना की है।
अमरीका के कई सेनेटरों ने ट्रम्प की अफ़ग़ानिस्तान की नई नीति की खुलकर लोचना की है। इन सेनेटरों ने यह कहते हुए ट्रम्प की नई रणनीति की आलोचना की है कि इसमें अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निकलने की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार की शाम वर्जीनिया में कहा था कि उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान की स्थति की गहन समीक्षा की है। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के लिए 4000 अमरीकी सैनिक भेजने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीका के हटने से आतंकवादियों को घुसपैठ का मौक़ा फिर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से अपने सैनिक हटाकर हम इराक़ जैसी ग़लती नहीं करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर 2011 की घटना के बाद आतंकवाद से संघर्ष के बहाने अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में घुसे थे जो अब भी वहां पर तैनात हैं। वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में 4800 अमरीकी सैनिक तैनात हैं।