म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध प्रोपेगैंडा अभियान शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48605-म्यांमार_में_रोहिंग्या_मुसलमानों_के_विरुद्ध_प्रोपेगैंडा_अभियान_शुरु
म्यांमार की सरकारी समाचार एजेन्सी ने सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के कारण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दबाव को कम करने के लिए मुसलमानों के विरुद्ध ग़लत ख़बरें देना आरंभ कर दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१७ १३:०५ Asia/Kolkata
  • म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध प्रोपेगैंडा अभियान शुरु

म्यांमार की सरकारी समाचार एजेन्सी ने सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के कारण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दबाव को कम करने के लिए मुसलमानों के विरुद्ध ग़लत ख़बरें देना आरंभ कर दी हैं।

म्यांमार ग्लोबल न्यू लाइट आव की रिपोर्ट के अनुसार इस समाचार एजेन्सी ने लोगों को  दिगभ्रमित करने के लिए मुसलमानों पर सेना के हालिया हमलों का लक्ष्य, रोहिंग्या के तथाकथित छापामार गुट से मुक़ाबला करना है।

 म्यांमार सरकार की सूचना समिति का दावा है कि अराकान छापामारों ने माउविंग ताव शहर सहित रोहिंग्या के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करके सैकड़ों घरों को जला दिया है और इस क्षेत्र के लोगों का जनंसहार किया है।

म्यांमार सरकार का यह दावा एेसी स्थिति में सामने आया है कि ईरान सहित बहुत से देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम की मांग की है।

ह्यूमन राइट्स वाॅच की ओर से सैटेलाइट द्वारा ली गयी तस्वीरों से पता चलता है कि राख़ीन प्रांत में बौद्ध चरमपंथियों और सेना के हमलों में बहुत से रोहिंग्या मुसलमान मारे गये हैं।

ज्ञात रहे कि 25 अगस्त से रोहिंग्या मुसलमानों पर बौद्ध चरमपंथियों और सेना के नये हमले आरंभ हुए हैं जिनमें 400 से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये किन्तु कुछ सूत्रों ने मारे गये लोगों की संख्या एक हज़ार से अधिक बताई है। (AK)