मोदी ने की सूची से मुलाक़ात
Sep ०६, २०१७ १४:१७ Asia/Kolkata
नरेन्द्र मोदी और आन सांग सूची के बीच हुई मुलाक़ात में कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री ने म्यांमार की स्टेट काउंस्लर से मुलाक़ात की है। नरेन्द्र मोदी और आन सान सूची ने भारत और म्यांमार के संबन्धों को अधिक विस्तृत बनाने के रास्तों पर विचार-विमर्श किया। दोनो नेताओं की यह भेंट बुधवार को म्यांमार में हुई। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि राख़ीन मुद्दे पर म्यांमार के साथ है जहां प्रांत में हुई हिंसा के मुद्दे को लेकर भारत बहुत चिंतित है। उन्होंने कहा कि भारत तथा म्यांमार की सीमाओं पर सुरक्षा बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। पड़ोसी होने के नात सुरक्षा क्षेत्र में हमारे हित समान हैं।
नरेन्द्र मोदी और आन सांग सूची की मुलाक़ात में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
टैग्स