अमरीका, फ़ायरिंग की घटनाओं में 6 की मौत 22 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48931-अमरीका_फ़ायरिंग_की_घटनाओं_में_6_की_मौत_22_घायल
अमरीका में पिछले 24 घंटों के दौरान फ़ायरिंग के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०१७ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • अमरीका, फ़ायरिंग की घटनाओं में 6 की मौत 22 घायल

अमरीका में पिछले 24 घंटों के दौरान फ़ायरिंग के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका के इलिनोइस, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया, कैलिफ़ोर्निया, लुइसियाना, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स और फ्लोरिडा राज्यों में गोलीबारी की घटनाओं में 6 की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

ग़ौरतलब है कि अमरीका में प्रतिवर्ष फ़ायरिंग की घटनाओं में हज़ारों लोगों की मौत हो जाती है।

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका में 27 से 30 करोड़ हथियार आम लोगों के पास हैं, अर्थात प्रति व्यक्ति एक हथियार।

अमरीका में मानवाधिकार संगठनों की मांग के बावजूद, हथियारों पर निंयत्रण नहीं किया जा सका है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प हथियारों के कट्टर समर्थकों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि देश में हथियार रखने वालों के अधिकारों के हनन का दौर समाप्त हो चुका है और अब व्हाइट हाऊस में उनका एक असली समर्थक मौजूद है। msm