अमरीका आग से न खेलेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49247-अमरीका_आग_से_न_खेलेः_रूस
रूस की फ़ेडरेशन काउंसिल की प्रमुख ने कहा है कि वाशिंग्टन आग से न खेले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१७ १९:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका आग से न खेलेः रूस

रूस की फ़ेडरेशन काउंसिल की प्रमुख ने कहा है कि वाशिंग्टन आग से न खेले।

रूस की फ़ेडरेशन काउंसिल की प्रमुख वालन्तीना मात्विनिको ने देश की संसद के समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि वाशिंग्टन के अधिकारियों को रूस से टकराने की मूर्खता से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीका की रूस विरोधी नीतियां आग से खेलना है।

वालन्तीना मात्विनिको ने कहा कि वाशिंग्टन को समझ लेना चाहिए कि रूस का विषय, आग से खेलना है क्योंकि वह एक एेसे देश से टकराने की बात कर रहे हैं जिसके पास मीज़ाइल और परमाणुओं का सबसे बड़ा भंडार है और दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है।

रूस की इस अधिकारी का कहना है कि रूस, हमेशा से अमरीका और पश्चिम की वर्चस्ववादी और हस्तक्षेपपूर्ण नीतियों का विरोधी रहा है और यही कारण है कि रूस से उनकी दुश्मनी बढ़ती जा रही है।

वालन्तीना मात्विनिको ने मध्यपूर्व विशेषकर लीबिया और सीरिया के संकटों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन संकटों से बढ़ने का मुख्य कारण इन देशों के आंतरिक मामलों में पश्चिम का हस्तक्षेप था और यह हस्तक्षेप राजनैतिक व आर्थिक मामलों में हस्तक्षेप से लेकर, रंगीन क्रांति लाने और सैन्य हस्तक्षेप के प्रयास में निहित होता है।

ज्ञात रहे कि अमरीका और रूस के संबंध पूर्वी यूरोप में झड़पों कें बाद से अधिक तनावग्रस्त हो गये थे और हालिया दिनों में अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव और इन चुनावों में रूस के हस्तक्षेप के दावे के बाद तो और अधिक तनाव ग्रस्त हो गये हैं। (AK)