कुलभूषण ने फिर माफ़ी की गुहार लगाई
पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने माफ़ किए जाने की गुहार लगाई है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान के भीतर जासूसी करने और विध्वंसक कार्यवाहियों के आरोप में गिरफ़्तार भारतीय नागरिक ने एक बार फिर अपने किए पर पछतावा व्यक्त किया है।
कुलभूषण जाधव ने इससे पहले सैन्य कोर्ट में माफ़ी की गुहार लगाई थी जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था।
जारी वर्ष मार्च के महीने में पाकिस्तान की सेना ने कुलभूषण जाधव को सज़ाए मौत दिए जाने की सूचना दी थी और कहा था कि सेना प्रमुख ने भारतीय जासूस की सज़ाए मौत की पुष्टि भी कर दी है।
इस्लामाबाद का कहना है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने पूछताछ के दौरान भारतीय गुप्तचर एजेन्सी राॅ के लिए जासूसी करने और देश में विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम देने की बात स्वीकार की है जबकि भारत ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया है।
भारत सरकार का कहना है कि यदि पाकिस्तानी अदालत की ओर से जारी किए गये फ़ैसले पर अमल किया गया तो यह हत्या समझा जाएगा। (AK)