माॅस्को, अमरीका की कठपुतली नहीं हैः रूसी राजदूत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49741-माॅस्को_अमरीका_की_कठपुतली_नहीं_हैः_रूसी_राजदूत
रूस के राजदूत का कहना है कि माॅस्को, अमरीका की कठपुतली नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१७ १२:४३ Asia/Kolkata
  • माॅस्को, अमरीका की कठपुतली नहीं हैः रूसी राजदूत

रूस के राजदूत का कहना है कि माॅस्को, अमरीका की कठपुतली नहीं है।

तेहरान में रूस के राजदूत "लेवान जगारियन" ने कहा है कि रूस और ईरान के साथ अमरीका का टकराव, ट्रम्प के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद से अमरीका कई बार एलान कर चुका है कि वह कोरिया संकट सहित विश्व के संकटों के समाधान का इच्छुक है।  रूसी राजदूत का कहना था कि अमरीका को गंभीर संकटों का सामना है एेसे में ट्रम्प को चाहिए कि वे पहले अमरीका के भीतर सिर उठा रहे संकटों की ओर ध्यान केन्द्रित करें।  उन्होंने कहा कि अमरीका, दूसरे देशों पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाता रहा है जबकि विश्व में वह स्वयं ही मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हननकर्ता है।

उन्होंने आतंकवाद को विश्व शांति के लिए सबसे गंभीर चुनौती बताया।  रूसी राजदूत का कहना है कि हम इराक़ की संप्रभुता का सम्मान करते हैं और इस बारे में हमने इराक़ी अधिकारियों से वार्ता की है।