अमरीका में फ़ायरिंग से 18 लोगों की मौत
Sep २५, २०१७ १७:३० Asia/Kolkata
अमरीका के विभिन्न इलाक़ों में फ़ायरिंग की घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका में सशस्त्र हिंसा के आंकडों का रिकार्ड रखने वाले केन्द्र ने कहा है कि सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान, फ़ायरिंग की 98 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।
फ़ायरिंग की अधिकांश घटनाएं न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, टेनेसी और मिशिगन में हुई हैं।
इसी प्रकार अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि टेनेसी राज्य के नशवील शहर में स्थित एक चर्च में होने वाली गोलीबारी में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक़, अमरीका में देश की कुल जनसंख्या से ज़्यादा लोगों के पास हथियार हैं। msm
टैग्स