अमेरिका उत्तरी कोरिया पर हमला करने के लिए तैयार: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया को एक बार फिर सैन्य विकल्प का इस्तेमाल करने की धमकी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही के लिए वॉशिंगटन पूरी तरह तैयार है और यह विकल्प उत्तरी कोरिया के लिए विनाशकारी होगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले भी उत्तरी कोरिया को सैन्य हमले की चेतावनी दी थी। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ होने वाली सैन्य कार्यवाही में कोई संदेह नहीं है।
दूसरी ओर, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा ही कि कोरिया प्रायद्वीप में मौजूदा संकट, अमेरिका द्वारा उत्तरी कोरिया पर हमले से हल नहीं होगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लूकांग ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तरी कोरिया पर अमेरिका के हमले से न सिर्फ़ यह कि मुश्किल हल नहीं होगी बल्कि बहुत सी मुसीबतें जन्म लेंगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोरिया प्रायद्वीप में जारी संकट का हल बातचीत के माध्यम से निकाला जाए। (RZ)