जेसीपीओए के विषय पर ट्रम्प और मर्केल की बातचीत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50101-जेसीपीओए_के_विषय_पर_ट्रम्प_और_मर्केल_की_बातचीत
वाइट हाऊस ने शुक्रवार की सुबह अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और जर्मन चांसलर एगेला मर्केल के बीच ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते के बारे में टेलीफ़ोनी वार्ता की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ ०७:२७ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के विषय पर ट्रम्प और मर्केल की बातचीत

वाइट हाऊस ने शुक्रवार की सुबह अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और जर्मन चांसलर एगेला मर्केल के बीच ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते के बारे में टेलीफ़ोनी वार्ता की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यह टेलीफ़ोनी वार्ता एेसी स्थिति में हुई है कि डोनल्ड ट्रम्प ने 19 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 72वें अधिवेशन में भाषण देते हुए कई बार जेसीपीओए को ख़तरनाक और अमरीका के लज्जाजनक समझौता क़रार दिया था।

जर्मन चांसलर सहित अनेक यूरोपीय नेताओं ने ट्रम्प के विपरीत बारंबार जेसीपीओए के समर्थन पर बल दिया है।

ईरान और ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, अमरीका और जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौता का क्रियान्वयन जनवरी 2016 से हो गया है किन्तु इस गुट के एक सदस्य के रूप में अमरीकी सरकार ने इस समझौते के क्रियान्वयन में हमेशा अपने वादों का उल्लंघन किया है।

अमरीका जेसीपीओए के अनुच्छेदों को बदलने के प्रयास में है और इस पर पुनः वार्ता चाहता है जबकि ईरान और कई देशों ने कहा है कि यह कोई द्विपक्षीय समझौता नहीं है जिस पर दोबारा वार्ता की जाए। (AK)