कांगो में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 जवान हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50241-कांगो_में_सैन्य_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_12_जवान_हताहत
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के अधिकारियों के मुताबिक़ दारुल ख़िलाफ़ा किन्सहसा के पास एक सैन्य विमान गिरकर तबाह हो गया। विमान में सवार सभी 12 जवान हताहत हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१७ १७:१४ Asia/Kolkata
  • कांगो में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 जवान हताहत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के अधिकारियों के मुताबिक़ दारुल ख़िलाफ़ा किन्सहसा के पास एक सैन्य विमान गिरकर तबाह हो गया। विमान में सवार सभी 12 जवान हताहत हो गए हैं।

फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार  हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया है कि हवाई जहाज़ ने किन्सहसा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद ही हादसे का शिकार हो गया।

यह विमान कांगो के उत्तरी क्षेत्र में सैन्य उपकरण पहुंचाने के लिए काम कर रहा था, जहां सेना सशस्त्र गुटों से लड़ रही है।

घटना के बाद कांगो के सरकारी टीवी पर कांगो के परिवहन मंत्री ने बताया कि लगभग 12 लोग सेना के दूर्घटनाग्रस्त कार्गो विमान में सवार थे, उनमें से कोई भी ज़िन्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि दूर्घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच प्रक्रिया आरंभ भी हो गई है। कांगो के परिवहन मंत्री ने आशा व्यक्त की है कि हम शीर्घ की विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगा लेंगे।

कांगों आर्मी के एक सैन्य सूत्र ने नाम न बताए जाने की शर्त पर सूचना दी है कि हादसे का शिकार हुए रूसी-निर्मित मालवाहक विमान, बड़ी मात्रा में सैन्य वाहनों और हथियारों के साथ जा रहा था।  सैन्य सूत्र के मुताबिक़ विमान में लगभग 20 से 30 लोग सवार थे, जिसमें सेना के जवानों के साथ-साथ कई सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। (RZ)