अमरीका में गोलीबारी, 50 हताहत 200 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50271-अमरीका_में_गोलीबारी_50_हताहत_200_घायल
अमरीका में एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में कम से कम 50 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१७ १२:२३ Asia/Kolkata
  • अमरीका में गोलीबारी, 50 हताहत 200 घायल

अमरीका में एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में कम से कम 50 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।

अमरीकी पुलिस के अनुसार नेवाडा राज्य के लाॅस वेगास नगर में एक म्यूज़िक कंसर्ट में सोमवार को बंदूकधारी द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दसियों लोग मारे गए।

लाॅस वेगास नगर की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी, पुलिस की गोली का निशाना बना।  पुलिस का कहना है कि 32 वर्षीय बंदूकधारी, पुलिस की गोलीबारी में मार गया।  गोलीबारी की यह घटना लाॅस वेगास नगर के एक होटल में घटी जहां संगीत का कार्यक्रम चल रहा था।  गोलीबारी की इस घटना के बाद लाॅस वेगास नगर से उड़ने वाली और वहां आने वाली उड़ानों को रोक दिया गया है।  एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि गोलीबारी के कारण वहां पर अफ़रा-तफरी मच गई।  इस घटना के बारे में जारी वीडियो में सैकड़ों लोगों को भागते हुए दिखाया गया है।