आतंकवाद से मुकाबले में दोहरा मापदंड समाप्त किया जायेः पुतीन
व्लादिमीर पुतीन ने बल देकर कहा कि जिन विदेशी आतंकवादियों का ब्रेनवाश कर दिया गया है और सशस्त्र लड़ाइयों में विध्वंसकारी प्रशिक्षण दिया गया है अब वे अपने देशों को लौट रहे हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने विश्व समुदाय से मांग की है कि आतंकवाद से मुकाबले में दोहरा मापदंड समाप्त किया जाना चाहिये।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति ने आतंकवाद सहित हर युद्ध में दोहरे मापदंड को रद्द करते हुए विश्व समुदाय का आह्वान किया कि आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में सुरक्षा परिषद का जो प्रस्ताव है उसे वह लागू करे।
पुतीन ने कहा कि दुनिया में आतंकवादी हमलों में वृद्धि से आतंकवाद के खिलाफ देशों का एकजुट हो जाना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया और इराक में आतंकवाद विरोधी गतिविधियां पूरी तरह इन गुटों और इनके ठिकानों की समाप्ति का कारण नहीं बनी हैं क्योंकि आतंकवादियों ने अपनी रणनीति परिवर्तित कर ली है और दूसरे देशों व दुनिया के दूसरे क्षेत्रों में ठिकाने बना लिए हैं।
व्लादिमीर पुतीन ने बल देकर कहा कि जिन विदेशी आतंकवादियों का ब्रेनवाश कर दिया गया है और सशस्त्र लड़ाइयों में विध्वंसकारी प्रशिक्षण दिया गया है अब वे अपने देशों को लौट रहे हैं और आतंकवादी कार्यवाहयों व हमलों को जारी रखे हुए हैं और उन्हें गम्भीर खतरा समझा जा रहा है।
ज्ञात रहे कि व्लादिमीर पुतीन ने ये बातें रूस में हो रही राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में कही। इस बैठक में विश्व के 74 देशों में से में 116 प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। MM