अमेरिका के विभिन्न राज्यों में गोलीबारी, 12 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51356-अमेरिका_के_विभिन्न_राज्यों_में_गोलीबारी_12_हताहत
अमेरिका में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१७ १७:०२ Asia/Kolkata
  • अमेरिका के विभिन्न राज्यों में गोलीबारी, 12 हताहत

अमेरिका में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था ने घोषणा की है कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान फ़ायरिंग की कुल 58 घटनाएं सामने आई हैं। जिनके परिणाम स्वरूप कम से कम 12 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हुए हैं।

गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर घटनाएं अमेरिका के इलिनोइस, टेक्सास और वर्जीनिया राज्यों में घटी हैं।

फ़ायरिंग की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में दो हज़ार सत्रह की शुरुआत से अब तक गोलीबारी की 49714 घटनाएं घटी हैं जिनमें 12403, लोग मारे गए और 25328, लोग घायल हुए हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विभिन्न राज्यों में हर साल हज़ारों लोग फ़ायरिंग की घटनाओं में हताहत और घायल होते हैं। (RZ)