राष्ट्रसंघ ने सीरियाई सरकार पर मढ़ा आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51520-राष्ट्रसंघ_ने_सीरियाई_सरकार_पर_मढ़ा_आरोप
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सीरिया की सरकार पर खान शैखून में रासायनिक हथियारों के प्रयाोग का आरोप मढ़ा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१७ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ ने सीरियाई सरकार पर मढ़ा आरोप

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सीरिया की सरकार पर खान शैखून में रासायनिक हथियारों के प्रयाोग का आरोप मढ़ा

संयुक्त राष्ट्रसंघ और रासायनिक हथियारों की संयुक्त अप्रसार समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि खान शैखून क्षेत्र में सीरियाई सरकार ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया था।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समिति ने अमेरिका और उसके घटकों की हां में हां मिलाते हुए दावा किया है कि सीरिया की सरकार ने खान शैखून में रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।

पिछले चार अप्रैल को सीरिया के दक्षिण में स्थित एदलिब के खान शैखून क्षेत्र में होने वाले संदिग्ध रासायनिक हमले में 100 से अधिक व्यक्ति हताहत और लगभग 400 घायल हो गये थे।

इस संदिग्ध हमले के बाद अमेरिका की अगुवाई में आतंकवादियों के पश्चिमी समर्थकों ने इसका ज़िम्मेदार दमिश्क सरकार को बताने के लिए काफी प्रयास किया परंतु सीरिया की सरकार ने बारमबार इस आरोप का कड़ाई से खंडन किया है।

बहुत से राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रासायनिक हथियारों के प्रयोग की ज़िम्मेदारी सीरिया पर डालने का लक्ष्य आतंकवादियों के मुकाबले में सीरिया की सेना को मिलने वाली सफलता से आम जनमत का ध्यान हटाना और वास्तविकता को उल्टा दिखाना था।

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार सीरिया और इराक में आतंकवादियों ने बारमबार रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। MM