बग़दाद और अरबील, शांतिपूर्ण ढंग से समस्या हल करेंः फ़्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51666-बग़दाद_और_अरबील_शांतिपूर्ण_ढंग_से_समस्या_हल_करेंः_फ़्रांस
फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रान ने इराक़ की केन्द्र सरकार और इराक़ी कुर्दिस्तान से मांग की है कि वह हर प्रकार के सैन्य टकराव से बचें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ १३:३४ Asia/Kolkata
  • बग़दाद और अरबील, शांतिपूर्ण ढंग से समस्या हल करेंः फ़्रांस

फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रान ने इराक़ की केन्द्र सरकार और इराक़ी कुर्दिस्तान से मांग की है कि वह हर प्रकार के सैन्य टकराव से बचें।

रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुल मैक्रान ने मंगलवार को बग़दाद और अरबील से अपील की कि एकजुट इराक़ और स्थाई शांति तक पहुंचने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के समर्थन से वार्ता जारी रखें।

एमैनुल मैक्रान ने बल दिया कि फ़्रांस, इन वार्ताओं को सरल बनाने के मार्ग में अगले कुछ सप्ताह के दौरान कार्यवाहियां करेगा।

ज्ञात रहे कि भारी क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी के आग्रह पर इराक़ी कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह आयोजित हुआ।

बारेज़ानी की यह कार्यवाही इराक़ के संविधान का विरोध और बग़दाद - अरबील के बीच भीषण तनाव का कारण बनी है।

ज़ायोनी शासन के अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र संघ सहित दुनिया विशेषकर क्षेत्रीय देशों ने जनमत संग्रह की बारेज़ानी की कार्यवाही की निंदा की है और इराक़ की अखंडता और संप्रभुता पर बल दिया है। (AK)