आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ना मुसलमानों का अपमान हैः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51757-आतंकवाद_को_इस्लाम_से_जोड़ना_मुसलमानों_का_अपमान_हैः_तुर्की
पश्चिम आतंकवाद से मुकाबले में दोहरा रवइया छोड़ दे। बिन अली एलद्रिम
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१७ ०८:२५ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ना मुसलमानों का अपमान हैः तुर्की

पश्चिम आतंकवाद से मुकाबले में दोहरा रवइया छोड़ दे। बिन अली एलद्रिम

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद के साथ इस्लाम का नाम लेना मुसलमानों का अपमान है और उन्होंने पश्चिमी देशों का आह्वान किया है कि वे इस काम से बाज़ आ जायें।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बिन अली एलद्रिम ने गुरूवार को तुर्की के इस्तांबोल नगर में एक भाषण में कहा कि आतंकवाद से मुकाबले में पश्चिम का दोहरा मापदंड बहुत बड़ी गलती है और वह आतंकवाद से मुकाबले में कमज़ोरी का सूचक है।

उन्होंने कहा कि तुर्की पश्चिम से चाहता है कि वह आतंकवाद से मुकाबले में दोहरे रवइयो को छोड़ दे और सच्चाई के साथ अंतरराष्ट्रीय समस्या आतंकवाद से मुकाबला करे।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश इस्लामी विरोधी कार्यवाहियों के माध्यम से घृणा का बीज बो रहे हैं एक दिन उन्हें मुसलमानों के प्रेम और न्याय की ज़रूरत पड़ेगी।

ज्ञात रहे कि पश्चिमी देशों में इस्लामोफोबिया की वजह से इन देशों में रहने वाले मुसलमानों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है। MM