काबुल में टीवी चैनेल के कार्यालय पर आतंकवादियों का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51889-काबुल_में_टीवी_चैनेल_के_कार्यालय_पर_आतंकवादियों_का_हमला
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शमशाद टीवी चैनेल के दफ़्तर पर कुछ सशस्त्र लोगों ने हमला कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०१७ ११:४१ Asia/Kolkata
  • काबुल में टीवी चैनेल के कार्यालय पर आतंकवादियों का हमला

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शमशाद टीवी चैनेल के दफ़्तर पर कुछ सशस्त्र लोगों ने हमला कर दिया।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय समय के अनुसार लगभग पौने ग्यारह बजे शमशाद टीवी चैनेल के कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला किया।

आक्रमणकारी प्रवेश द्वार पर विस्फोट करके गोलियां चलाते हुए टीवी स्टेशन के दफ़्तर में घुसे।  कार्यालय के भीतर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।  पुलिस का कहना है कि पुलिस की कार्यवाही में एक आक्रमणकारी मारा गया है।  समाचार लिखे जाने तक आक्रमणकारी इमारत के भीतर थे और गोलीबारी जारी थी।