आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के अतिरिक्त महानिरीक्षक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51971-आत्मघाती_हमले_में_पाकिस्तान_के_अतिरिक्त_महानिरीक्षक_हताहत
पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में किए गए आत्मघाती हमले में गुरुवार को एक अतिरिक्त महानिरीक्षक और दो अन्य पुलिस अधिकारी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०१७ १३:४५ Asia/Kolkata
  • आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के अतिरिक्त महानिरीक्षक हताहत

पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में किए गए आत्मघाती हमले में गुरुवार को एक अतिरिक्त महानिरीक्षक और दो अन्य पुलिस अधिकारी मारे गए।

यह हमला, कोएटा के जेनाह डाउन क्षेत्र में गुरूवार को अतिरिक्त महानिरीक्षक दूरसंचार हामिद शकील के वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। हमले के समय उनका वाहन प्रांत की राजधानी क्वेटा के इस रिहायशी इलाके से गुज़र रहा था।

पुलिस ने बताया कि दो पुलिस अधिकारियों के साथ हामिद शकील भी मारे गए जबकि तीन अधिकारियों सहित छह अन्य घायल हो गए। हमले में मारे गए अतिरिक्त महानिरीक्षक दूरसंचार हामिद शकील, कई अन्य अहम पदों पर सेवारत थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आत्मघाती विस्फोट था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। बलूचिस्तान के गवर्नर और मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।