अमेरिका के कई राज्यों में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52040-अमेरिका_के_कई_राज्यों_में_गोलीबारी_24_लोगों_की_मौत
अमेरिका के कई राज्यों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 24 लोग हताहत और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१७ १७:०५ Asia/Kolkata
  • अमेरिका के कई राज्यों में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत

अमेरिका के कई राज्यों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 24 लोग हताहत और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था ने घोषणा की है कि  पिछले 24 घंटों के दौरान फ़ायरिंग की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज करने वाली संस्था के मुताबिक़ अमेरिकी राज्य मिसौरी, कंटाकी, एरिजोना, फ्लोरिडा, इंडियाना ओहियो और मैसाचुसेट्स में पिछले 24 घंटों में गोलीबारी की 52 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं 20 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।

अमेरिका में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में दो हज़ार सत्रह की शुरुआत से अबतक विभिन्न राज्यों में 53190 गोलीबारी की घटनाएं घटी हैं जिसके कारण कई हज़ार लोगों की जानें गईं हैं और हज़ारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। (RZ)