कैलिफ़ोर्निया में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 5 लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52189-कैलिफ़ोर्निया_में_गोलीबारी_3_बच्चों_सहित_5_लोग_हताहत
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१७ १५:४३ Asia/Kolkata
  • कैलिफ़ोर्निया में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 5 लोग हताहत

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गए।

कैलिफ़ोर्निया पुलिस के अनुसार, यह घटना ताहमा काउंटी के एक एलीमेंटरी स्कूल में हुई, जिसमें कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हमलावर भी मारा गया है। उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में एक अन्य घटना में, एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ थॉमस काउंटी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिल जॉनसन ने स्थानीय टीवी को बताया कि बुधवार को स्कूल सहित कम से कम पांच स्थानों पर हुई गोलीबारी के कारणों को पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में हर वर्ष गोलीबारी की सैकड़ों घटनाएं होती हैं जिसके कारण हज़ारों लोग मारे जाते हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घालय भी होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका में 200 मिलियन डॉलर के हथियार इस देश की जनता के पास मौजूद हैं।

दूसरी ओर अमेरिका के समाजिक संस्थानों और मानवाधिकार संगठनों द्वारा लगातार इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि देश में हथियारों की बिक्री को सीमित किया जाए, लेकिन हथियारों के विक्रेताओं की शक्तिशाली लॉबी के कारण कोई भी सरकार हथियारों की बिक्री को सीमित करने वाले क़ानून बनाने में सक्षम नहीं है।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को हथियार विक्रेताओं की शक्तिशाली लॉबी का सबसे बड़ा समर्थक माना जाता है। (RZ)