तुर्कीवासियों ने मारी ठोकर डाॅलर को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52204-तुर्कीवासियों_ने_मारी_ठोकर_डाॅलर_को
रजब तैयब अर्दोग़ान के कहने पर तुर्की के लोगों ने अमरीकी डाॅलर को त्यागना आरंभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१७ १२:३१ Asia/Kolkata
  • तुर्कीवासियों ने मारी ठोकर डाॅलर को

रजब तैयब अर्दोग़ान के कहने पर तुर्की के लोगों ने अमरीकी डाॅलर को त्यागना आरंभ कर दिया है।

रशा टूडे के अनुसार तुर्की के लोग डाॅलर को छोड़कर उसके स्थान पर सोना ख़रीद रहे हैं।  रजब तैयब अर्दोग़ान ने तुर्की के लोगों और अधिकारियों से मांग की है कि वे लोग अमरीकी मुद्रा को छोड़ दें।  यही कारण है कि तुर्कीवासी, डाॅलर को छोड़कर सोना ख़रीद रहे हैं।  इसी बीच मूल्यवान धातु, सोने की अन्तर्राष्ट्रीय परिषद की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के लोग सन 2017 के आरंभ से अबतक अमरीकी डाॅलर के बदले 47 टन सोने की ख़रीदारी कर चुके हैं।लगभग एक वर्ष पूर्व तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने तुर्की वासियों से मांग की थी कि वे डाॅलर को हमेशा के लिए छोड़ दें और उसके स्थान पर सोना ख़रीदकर रखें।

विशेष बात यह है कि तुर्की में डाॅलर को छोड़कर सोना ख़रीदने का रुझान एेसी स्थिति में बढ़ा है कि जब अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में सोने की ख़रीदारी बहुत तेज़ी से घट रही है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में कुछ अमरीकी नागरिकों की गिरफ़्तारी के बाद तुर्की तथा अमरीका के बीच तनाव बढ़ गया है तथा अमरीका की ओर से जवाबी कार्यवाही के दृष्टिगत तुर्की की करेंगी लीरे की क़ीमत गिरने लगी है।