नेपाल में एेतिहासिक चुनाव
(last modified Sun, 26 Nov 2017 11:25:45 GMT )
Nov २६, २०१७ १६:५५ Asia/Kolkata
  • नेपाल में एेतिहासिक चुनाव

नेपाल में आज रविवार 26 नवंबर को संसदीय और प्रांतीय चुनाव के लिए एेतिहासिक मतदान हो रहा है।

रविवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में नेपाल के उत्तरी क्षेत्र के 32 ज़िलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है।  इन चुनावों में 31 लाख से अधिक नेपाली मतदाता अपने मताधिकारका प्रयोग कर रहे हैं।  इस प्रकार नेपाल के 32 ज़िलों के 37 चुनावी क्षेत्रों में मतदान किया जा रहा है।  संसद की 37 और प्रांतीय 74 सीटों के लिए पहले चरण में 702 प्रत्याशी अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं।

नेपाल के चुनाव आयोग ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया है।  नेपाली चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण के लिए मतदान 7 दिसंबर को कराया जाएगा जिसके परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में लंबे समय से चली आ रही राजनैतिक अस्थिरता के दृष्टिगत आज होने वाला आम चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  सितंबर 2015 को नया संविधान बनने के बाद नेपाल में पहली बार यह मतदान हो रहा है।