संयुक्त राष्ट्रः यमन की नाकाबंदी तत्काल समाप्त करे सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53129-संयुक्त_राष्ट्रः_यमन_की_नाकाबंदी_तत्काल_समाप्त_करे_सऊदी_अरब
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब के संबंध में अपना स्वर कठोर करते हुए कहा है कि वह तत्काल यमन की नाकाबंदी समाप्त करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१७ १५:३४ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्रः यमन की नाकाबंदी तत्काल समाप्त करे सऊदी अरब

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब के संबंध में अपना स्वर कठोर करते हुए कहा है कि वह तत्काल यमन की नाकाबंदी समाप्त करे।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय मामलों के प्रमखु मार्क लोकाक ने कहा कि यमन पर हमला कर रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन को चाहिए कि तत्काल यमन की नाकाबंदी समाप्त करे जहां लगभग 80 लाख लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

लाकाक ने कहा कि नाकाबंदी आंशिक रूप से हटाई गई है इसे पूरी तरह नहीं हटाया गया है जबकि ज़रूरत इस बात की है कि नाकाबंदी को पूरी तरह ख़त्म किया जाए तभी यमन में मानव त्रासदी से बचा जा सकता है जहां दसियों लाख ज़िंदगियां ख़तरे में पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से दुनिया ने इस प्रकार की स्थिति नहीं देखी है जो यमन में पैदा हो गई है।

लोकाक ने कहा कि युद्धों के कुछ उसूल होते हैं जिनका पालन होना चाहिए।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने यमन पर मार्च 2015 से युद्ध थोप रखा है। उसकी ज़िद है कि यमन में उसकी मर्ज़ी की सरकार रहे।

ज्ञात रहे कि युरोपीय संघ की संसद ने भी एक प्रस्ताव पारित करके सदस्य देशों से कहा है कि वह सऊदी अरब को हथियार बेचना बंद कर दें।