रूस धार्मिक स्थलों के पुनरनिर्माण में सहायता करेगाः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53373-रूस_धार्मिक_स्थलों_के_पुनरनिर्माण_में_सहायता_करेगाः_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने सीरिया में शांति स्थापित करने और सीरियाई शरणार्थियों की स्वदेश वापसी पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१७ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • रूस धार्मिक स्थलों के पुनरनिर्माण में सहायता करेगाः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने सीरिया में शांति स्थापित करने और सीरियाई शरणार्थियों की स्वदेश वापसी पर बल दिया है।

समाचार एजेन्सी इतारतास की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतीन ने सोमवार को आरथोडेक्स ईसाई संघ के प्रमुखों से भेंट में कहा कि रूस सीरिया में समस्त धर्मों के पवित्र स्थलों के पुनरनिर्माण में सहायता करेगा चाहे वे ईसाईयों, मुसलमानों और यहूदियों के ही क्यों न हों।

उन्होंने बल देकर कहा कि सीरिया में ईसाई और दूसरे धर्मों के शरणार्थियों के वापस आने से इस देश में दोबारा शांतिपूर्ण जीवन आरंभ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

सीरिया संकट वर्ष 2011 में उस समय आरंभ हुआ था जब सऊदी अरब, अमेरिका और उसके घटकों का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों ने क्षेत्र के समीकरण को जायोनी शासन के हित में करने के लिए विस्तृत पैमाने पर हमला आरंभ कर दिया था परंतु सीरिया की सेना और प्रतिरोधक गुटों ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रभावी सहायता से 19 नवंबर 2017 को सीरिया के दैरूज़्ज़ूर प्रांत के बूकमाल शहर को स्वतंत्र करा लिया इस प्रकार दाइश के अंतिम गढ़ के स्वतंत्र होने के बाद सीरिया में व्यवहारिक रूप से दाइश का अंत हो गया। MM