परमाणु समझौते को बाक़ी रहना चाहिएः फ़्रांस
फ़्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते को ही बाक़ी रहना चाहिए।
इमैनुएल मैक्रां ने कहा है कि जेसीपीओए का कोई विकल्प नहीं है अतः इसी समझौते को बाक़ी रहना चाहिए।
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने दोहा में क़तर के शासक शेख नईम बिन हम्स आले सानी के साथ भेट में कहा कि ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को बाक़ी रहना चाहिए क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है और यदि कुछ ढूंढा गया तो वह बुरा होगा अच्छा नहीं होगा। इस भेंटवार्ता में मैक्रां ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले के संबन्ध में कहा कि यह ट्रम्प का व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि फ़्रांस इसको रद्द करता है।
इस भेंटवार्ता में शेख नईम बिन हम्स आले सानी ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि क़तर का परिवेष्टन अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि वार्ता के माध्यम से ही इसका समाधान संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके निकट क़तर की संप्रभुता सर्वोपरि है।