ट्रम्प ने मुसलमानों और ईसाइयों दोनों को धोखा दियाः ग्लोबल रिसर्च
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53525-ट्रम्प_ने_मुसलमानों_और_ईसाइयों_दोनों_को_धोखा_दियाः_ग्लोबल_रिसर्च
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस शहर को ज़ायोनियों को देकर वर्ष 2016 में अपने चुनावी प्रचार के में लगाए गये ज़ायोनी पूंजीपतियों के दस करोड़ डाॅलर का हिसाब चुकता कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१७ १७:३३ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने मुसलमानों और ईसाइयों दोनों को धोखा दियाः ग्लोबल रिसर्च

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस शहर को ज़ायोनियों को देकर वर्ष 2016 में अपने चुनावी प्रचार के में लगाए गये ज़ायोनी पूंजीपतियों के दस करोड़ डाॅलर का हिसाब चुकता कर दिया।

हैन्स स्टैफ़्लिंग ने ग्लोबल रिसर्च में लिखा कि डोनल्ड ट्रम्प ने अपनी इस कार्यवाही से पूरी दुनिया के लोगों को नाराज़ कर दिया। उन्होंने लिखा कि ट्रम्प के इस फ़ैसले के ख़तरनाक परिणाम सामने आएंगे। हैंन्स स्टैफ़्लिंग लिखते हैं कि यह वैसी ही मूर्खतापूर्ण और अतार्किक कार्यवाही है जिसपर विश्वास करना बहुत कठिन है क्योंकि मध्यपूर्व में राख के नीचे दबी चिंगारी की आग कभी भी यूरोप, अफ़्रीक़ा और तुर्की में भड़क सकती है। उन्होंने लिखा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प चुनाव अभियान के दौरान किए गये एहसानो ंका बदला उतार रहे हैं। 

हैन्स स्टैफ़्लिंग का कहना था कि ट्रम्प ने एेसा फ़ैसला किया है जिसने उसे अमरीकी इतिहास का सबसे कमज़ोर राष्ट्रपति बना दिया है। उनका कहना था कि ट्रम्प के इस फ़ैसले ने उनकी मूर्खता और सिरफिरेपन को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। (AK)