अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं में 18 मरे 35 घायल
Dec १८, २०१७ १३:४० Asia/Kolkata
अमरीका के अनेक राज्यों में रविवार को फ़ायरिंग की 56 घटनाओं में 18 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हुए।
अमरीका के फ़ायरिंग घटना का आंकड़ा रखने वाले केन्द्र ने बताया कि ये घटनाएं टेक्ज़स, इलिनॉय, वॉशिंग्टन और ओहायो राज्यों में हुयीं।
अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं का आंकड़ा दूसरे देशों की तुलना में बहुत ज़्यादा है और कुछ देशों की तुलना में कई गुना ज़्यादा हैं।
प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, अमरीका में हर 10 लाख में 31 लोग फ़ायरिंग में मरते हैं। दूसरे शब्दों में अमरीका में हर दिन अवसतन 27 लोग फ़ायरिंग से मरते हैं। (MAQ/N)
टैग्स