2017 में अबतक 86 पत्रकारों की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54269-2017_में_अबतक_86_पत्रकारों_की_हत्या
पत्रकारों की वैश्विक संस्था ने कहा है कि वर्ष 2017 के दौरान  दुनिया भर में अबतक 86 पत्रकारों की हत्या हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१७ १६:३३ Asia/Kolkata
  • 2017 में अबतक 86 पत्रकारों की हत्या

पत्रकारों की वैश्विक संस्था ने कहा है कि वर्ष 2017 के दौरान  दुनिया भर में अबतक 86 पत्रकारों की हत्या हुई है।

आरडब्ल्यूबी अर्थात रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स की ताज़ा रिपोर्ट अनुसार, वर्ष 2017 के आरंभ से अबतक 86 पत्रकारों की हत्या की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पत्रकारों की हत्याओं में कमी आई है।

आरडब्ल्यूबी की रिपोर्ट के मुताबिक़ 86 में से 22 पत्रकारों की हत्या ऐसे देशों में हुई है जिन देशों को दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों के तौर पर जाना जाता है। पत्रकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट के अनुसार इस समय सीरिया को पत्रकारों के लिए सबसे ख़तरनाक देश माना जाता है जहां जारी वर्ष में 12 पत्रकारों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक़  पत्रकारों की हत्या के लिए मेक्सिको दुनिया का दूसरा सबसे ख़तरनाक देश माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि आरडब्ल्यूबी एक वैश्विक संगठन है जो विश्वभर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों की रक्षा के बारे में काम करता है। इस संगठन का मुख्यालय फ्रांस में है। (RZ)