सऊदी अरब, यमन का परिवेष्टन समाप्त करेः मैक्रां
रूस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां ने सऊदी नरेश से यमन का परिवेष्टन समाप्त करने की मांग की है।
राष्ट्रपति भवन के सूत्र के हवाल से बुधवार को रोइटर्ज़ ने रिपोर्ट दी है कि एमैनुएल मैक्रां ने सऊदी नरेश शाह सलमान से टेलीफ़ोनी वार्ता में मांग की है कि यमन का परिवेष्टन पूरी तरह समाप्त होना चाहिए और यमन के विभिन्न क्षेत्रों में मानवीय सहयता और आवश्यकता की मूलभूत वस्तुएं पहुंचाने की अनुमति दें।
फ़्रांस के राष्ट्रपति का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि फ़्रांस ने सऊदी अरब को आधुनिक हथियार दिए हैं और इस प्रकार वह यमन युद्ध में होने वाले अपराधों में रियाज़ का बराबर का भागीदार है।
दुनिया में सबसे अधिक हथियार बेचने वालों में तीसरे नंबर पर फ़्रांस है वह सऊदी अरब का सबसे निकट घटक है और उसको हथियारों की पूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
यमनी जनता के जवाबी हमलों का जवाब देने के लिए सऊदी अरब ने यमनी जनता का परिवेष्टन कड़ा कर दिया। सऊदी अरब द्वारा इस देश का परिवेष्टन कड़ा किए जाने के कारण इस निर्धन अरब देश को खाद्य पदार्थों और दवाओं की बहुत अधिक कमी का सामना है और देश में विभिन्न प्रकार की बीमारियों फैल रही हैं।
सऊदी अरब का दावा है कि हुदैदा बंदरगाह से यमन के लिए तस्करी के हथियार पहुंच रहे हैं इसीलिए वह मानवीय सहायता पहुंचने के एक मात्र साधन को भी बंद करवाने के प्रयास में हैं जबकि वास्तविकता यह है कि यमनी जनता अपनी शक्ति पर भरोसा करते हुए सऊदी अरब और उसके घटकों के व्यापक हमलों से लोहा ले रही है और इसमें अब तक यमन की जनता सफल भी रही है। (AK)