रूस जल्द ही भारत को एस-400 मीज़ाइल सिस्टम देगा
रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनके देश ने जल्द ही भारत को एस-400 मीज़ाइल सिस्टम देने का फ़ैसला किया है।
दिमित्री रोगोज़ीन ने बताया कि उनके देश ने भारत को मीज़ाइल प्रतिरक्षा सिस्टम एस-400 भारत को देेने का निर्णय किया है और निकट भविष्य में यह सिस्टम भारत के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने इससे पहले शनिवार को कहा था कि भारत सभी क्षेत्रों विशेष कर सैन्य मैदान में रूस के साथ अपना सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। भारत और रूस ने इसी महीने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके अनुसार रूस, भारत को यह विकसित मीज़ाइल प्रतिरक्षा सिस्टम बेचेगा।
एस-400 मीज़ाइल सिस्टम एक साथ 72 मीज़ाइल फ़ायर करने और 5 से 60 किलो मीटर की दूरी पर और 2 से 27 किलोमीटर की ऊंचाई पर बैलिस्टिक मीज़ाइलों को तबाह करने की क्षमता रखता है और इसे संसार का सबसे विकसित मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम माना जाता है। (HN)