रूसी राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए 100 देशों को निमंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54807-रूसी_राष्ट्रपति_चुनाव_के_निरीक्षण_के_लिए_100_देशों_को_निमंत्रण
रूस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विश्व के 100 देशों को निरीक्षण करने का निमंत्रण दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१७ १२:२१ Asia/Kolkata
  • रूसी राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए 100 देशों को निमंत्रण

रूस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विश्व के 100 देशों को निरीक्षण करने का निमंत्रण दिया है।

रूस के केन्द्रीय चुनाव आयुक्त ने इस देश में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनावों के निरीक्षण के लिए 100 देशों को निमंत्रित किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूसी चुनाव आयुक्त Ella Pamfilova ने गुरूवार को माॅस्को में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विश्व के बहुत से देशों को राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।  उन्होंने कहा कि माॅस्को, यूक्रेन को चुनाव पर निरीक्षण के लिए आमंत्रित नहीं करेगा।

ज्ञात रहे कि रूस में 18 मार्च 2018 को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे।  रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिएअभियानपिछले सप्ताह आरंभ हो चुका है।  इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन सहित 34 लोगों ने राष्ट्रपति पद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का निर्णय लिया है।  बहुत से राजनैतिक जानकार इस बात की संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि अन्य प्रत्याशियों की तुलना में आगामी 18 मार्च के चुनावों में विलादिमीर पुतीन की सफलता की संभावना बहुत अधिक है।