तुर्क राष्ट्रपति का बयान निराधार हैः रूसी विदेशमंत्रालय
रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के विरुद्ध तुर्क राष्ट्रपति के बयान को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने गुरुवार को सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के विरुद्ध तुर्क राष्ट्रपति के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करे हुए कहा कि तुर्क राष्ट्रपति का यह बयान कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद आतंकवादी हैं, निराधार और बेबुनियाद है।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि मास्को, सीरिया में आतंकवादियों के पास नये हथियार पहुंचने पर चिंतित है।
ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अपने अफ़्रीक़ा दौरे के दौरान सीरिया विरोधी अपने बयान में बश्शार असद को आतंकवादी बताया था।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने भी अपने बयान में तुर्क राष्ट्रपति के सीरियाई राष्ट्रपति के विरुद्ध बयाान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि अर्दोग़ान ने एक बार अपने बयान से तुर्क जनता को धोखा देने का प्रयास किया है।
सीरिया के विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि अर्दोग़ान विभिन्न शैलियों से सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का असीमित समर्थन कर रहे हैं। (AK)