नंगरहार में अंतिम संस्कार में आत्मघाती हमला, 15 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55019-नंगरहार_में_अंतिम_संस्कार_में_आत्मघाती_हमला_15_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१७ १७:३४ Asia/Kolkata
  • नंगरहार में अंतिम संस्कार में आत्मघाती हमला, 15 हताहत

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह ख़ोग्यानी ने कहा कि यह हमला नंगरहार प्रांत के जलालाबाद में उस समय हुआ जब एक प्रांतीय अधिकारी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आत्मघाती हमलावर पहले शवयात्रा में शामिल हुआ और कुछ दूर चलने के बाद उसने ख़ुद को उड़ा लिया। इस आतंकी हमले में 15 लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है।

अभीतक किसी व्यक्ति या आतंकी गुट ने इस हमले के लिए ज़िम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय समाचार सूत्रों के अनुसार नंगरहार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश की  सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है और हाल के दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले ज़्यादातर आतंकवादी हमलों के पीछे दाइश का ही हाथ रहा है।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान में पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। इससे पहले इस देश की राजधानी  काबुल में तिब्यान संस्कृति केंद्र की इमारत पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए थे। (RZ)