स्विट्ज़रलैंड, अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के विरोध में विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55869-स्विट्ज़रलैंड_अमेरिकी_राष्ट्रपति_की_यात्रा_के_विरोध_में_विशाल_प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की संभावित स्विट्ज़रलैंड की यात्रा के विरोध में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन करके ट्रम्प के दौरे को रद्द करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१८ १७:१६ Asia/Kolkata
  • स्विट्ज़रलैंड, अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के विरोध में विशाल प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की संभावित स्विट्ज़रलैंड की यात्रा के विरोध में हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन करके ट्रम्प के दौरे को रद्द करने की मांग की है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार रविवार को स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न की सड़कों पर निकल कर इस देश के हज़ारों नागरिकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की संभावित यात्रा के विरोध में जमकर नारे लगाए और अपने देश की सरकार से मांग की कि ट्रम्प की प्रस्तावित यात्रा को रद्द किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ऐसे प्लेकार्ड और बैनर उठा रखे थे कि जिनपर लिखा था कि “ट्रम्प तुम शर्म से आत्महत्या कर लो”। इस बीच प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी जब बर्न में मौजूद अमेरिकी दूतावास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया और इसी मध्य प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मामूली झड़प भी हुई।

दूसरी ओर स्विट्ज़रलैंड में “डावोस इकोनॉमिक फोरम” की वार्षिक बैठक के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। याद रहे कि दस दिनों के बाद स्विट्ज़रलैंड में “डावोस इकोनॉमिक फोरम” की वार्षिक बैठक होने जा रही है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुछ नेताओं ने कहा कि एक ओर दुनिया भर में हज़ारों लोग पर्यावरण के उन्मूलन और साम्रज्यवादी शक्तियों की अत्याचारपूर्ण नीतियों के कारण अपनी जान से हाथ धो रहे हैं और अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर हैं  दूसरी तरफ़ बड़ी-बड़ी कंपनियां और सरकारें अधिक मुनाफ़ा कमाने के जुगत में हैं।  

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प “डावोस इकोनॉमिक फोरम” की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्ज़रलैंड की यात्रा करने वाले हैं। (RZ)