टिलरसन ने ईरान, रूस और सीरिया के ख़िलाफ़ फिर इल्ज़ाम लगाया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56703-टिलरसन_ने_ईरान_रूस_और_सीरिया_के_ख़िलाफ़_फिर_इल्ज़ाम_लगाया
अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने ईरान, रूस और सीरिया के ख़िलाफ़ अपना दावा दोहराते हुए रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल  पर रोक को रूस की ज़िम्मेदारी क़रार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०१८ १७:०८ Asia/Kolkata
  • टिलरसन ने ईरान, रूस और सीरिया के ख़िलाफ़ फिर इल्ज़ाम लगाया

अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने ईरान, रूस और सीरिया के ख़िलाफ़ अपना दावा दोहराते हुए रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल  पर रोक को रूस की ज़िम्मेदारी क़रार दिया।

समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ के अनुसार, रेक्स टिलरसन ने पोलैंड के दौरे पर अपने पोलिश समकक्ष के साथ प्रेस कान्फ़्रेंस में एक बार फिर सीरियाई सेना पर आम लोगों के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियार के इस्तेमाल का इल्ज़ाम लगाया। इसी तरह टिलरसन ने रूस को सीरियाई सेना द्वारा रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की जांच के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।

टिलरसन ने इस प्रेस कान्फ़्रेंस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के जेसीपीओए के बारे में दावे को दोहराते हुए कहा कि जेसीपीओए पर पुनर्विचार के लिए जर्मनी, फ़्रांस और ब्रिटेन के साथ बातचीत शुरु करने पर सहमति हुयी है। (MAQ/N)