जेसीपीओए पर पुनर्विचार असंभव हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57235-जेसीपीओए_पर_पुनर्विचार_असंभव_हैः_रूस
रूस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते पर अब पुनर्विचार नहीं किया जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०१८ १०:०३ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए पर पुनर्विचार असंभव हैः रूस

रूस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते पर अब पुनर्विचार नहीं किया जा सकता।

रूसी विदेश उपमंत्री ने अमरीका के इस प्रस्ताव को अस्वीकारीय बताया है कि जेसीपीओए पर फिर से विचार-विमर्श किया जाए।  उन्होंने कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं है।

सरगेई रियाबकोफ़ ने कहा कि अमरीका को इस बात की आशा नहीं रखनी चाहिए कि परमाणु समझौते पर फिर से वार्ता होगी।  उन्होंने स्पष्ट किया कि अमरीकियों की ओर से एेसे काम किये गए हैं जो वाशिग्टन की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध न रहने को दर्शाते हैं।  सरगेई रियाबकोफ़ का कहना था कि इस बारे में धमकी या दबाव से कोई परिणाम नहीं निकलेगा।

ज्ञात रहे कि ईरान की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहने के बावजूद अमरीका की ओर से इसका लगातार उल्लंघन किया जा रहा है जबकि आईएईए ने कई बार ईरान के कटिबद्ध रहने की पुष्टि की है।