अमेरिका दाइश को अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित कर रहा हैः रूस
रूस ने कहा है कि आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित करने में अमेरिका और नैटो की भूमिका है।
अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोफ़ ने कहा है कि एसे प्रमाण मौजूद हैं जो इस बात के सूचक हैं कि आतंकवादी गुट दाइश को इराक और सीरिया से अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित करने में अमेरिका और नैटो की भूमिका है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ज़मीर काबुलोफ़ ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के आसमान पर अमेरिका और नैटो का पूर्ण नियंत्रण है और अधिकतर आतंकवादियों को हेलीकाप्टर के माध्यम से अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित किया जाता है।
गत रविवार को ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी ने भी अपने अफ़ग़ान समकक्ष तारिक़ शाह बहरामी के साथ टेलीफोनी वार्ता में स्पष्ट किया था कि अमेरिका आतंकवादी गुट दाइश को सीरिया और इराक से निकाल कर अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित करने की चेष्टा में है।
अफ़ग़ान अधिकारियों और इस देश की जनता ने बारमबार कहा है कि अमेरिका आतंकवादी गुट दाइश का व्यापक समर्थन करके अफ़ग़ानिस्तान में इस आतंकवादी गुट की कार्यवाहियों को विस्तृत करने की चेष्टा में है।
अमेरिका ने आतंकवाद से मुकाबला करने और अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने के बहाने 2001 में हमला किया था परंतु उस समय से अब तक अफ़ग़ानिस्तान में असुरक्षा और आतंकवाद के फैलने और मादक पदार्थों के उत्पादन में ध्यानयोग्य वृद्धि हुई है। MM