रूसी यात्री विमान दुर्घटना का शिकार, 71 यात्राी थे सवार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57609-रूसी_यात्री_विमान_दुर्घटना_का_शिकार_71_यात्राी_थे_सवार
रूस का एक यात्री विमान राजधानी मास्को के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०१८ १६:१९ Asia/Kolkata
  • रूसी यात्री विमान दुर्घटना का शिकार, 71 यात्राी थे सवार

रूस का एक यात्री विमान राजधानी मास्को के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया।

रूसी मीडिया का कहना है कि इस विमान में 71 यात्री सवार थे और यह विमान सारातोव एयरलाइंस का था। रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान में 65 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

रूसी मीडिया का कहना है कि सारातोव एयरलाइंस के एंटोनोव एएन-148 विमान ने डोमोडेडोवो हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी जो मॉस्को के बाहरी क्षेत्र रेमेंस्की में दुर्घटना का शिकार हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से लगभग 20 किलोमीटर के बाद विमान से सिग्नल मिलना बंद हो गया था।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को जलते हुए आसमान से गिरते हुए देखा। (AK)