सपरिवार भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57945-सपरिवार_भारत_पहुंचे_कनाडा_के_प्रधानमंत्री
कनाडा के प्रधानमंत्री अपने परिवार और शिष्टमण्डल के साथ भारत पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१८ ०४:३८ Asia/Kolkata
  • सपरिवार भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री

कनाडा के प्रधानमंत्री अपने परिवार और शिष्टमण्डल के साथ भारत पहुंचे हैं।

भारत के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो शनिवार को भारत पहुंचे।  कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो, सात दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।  वे 17 फरवरी से 24 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री आगरा, मुंबई, अहमदाबाद और अमृतसर भी जाएंगे।   भारत के विदेशमंत्रालय मंत्रालय के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री के भारत दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान, ऊच्च शिक्षा, आधारभूत विकास तथा अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों के साझा हितों को लेकर द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना है।

इस बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त कनाडा के प्रधानमंत्री के दौरे के अंतर्गत दोनों देश, आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।  भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  उनकी यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।ज्ञात रहे कि कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 14 लाख लोग रहते हैं।