रूस और पाकिस्तान के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई सहमति
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ ने कहा है कि उनकी रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ से मुलाक़ात लाभदायक रही जिसमें इस्लामाबाद और मास्को ने अफ़ग़ान मामले सहित विभिन्न मामलों पर सहमति जताई।
ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ ने ट्वीट किया कि उनकी अपने रूसी समकक्ष से सार्थक माहौल में मुलाक़ात हुई जो लाभदायक रही। उन्होंने बताया कि मुलाक़ात में आतंकवाद निरोधक की क्षमता को बेहतर बनाने की आवश्यकता से संबंधित मामले और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के हवाले से भी बातचीत हुई।
ख़ाजा आसिफ़ का कहना था कि रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ से मुलाक़ाता में पाकिस्तान और रूस के बीच व्यापारिक और रक्षा संबंधों से संबधित मामलों पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तान रेडियो ने रिपोर्ट दी कि मास्को में दोनों विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों तक ले जाने पर भी सहमति जताई। दोनों विदेशमंत्रियों ने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान व तकनीक और जनता के जनता से संपर्क सहित आपसी रुचि के समस्त क्षेत्रों में संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाने पर भी सहमति जताई।
दोनों देशों ने इस बात पर बल दिया कि अफ़ग़ान विवाद का हल शक्ति द्वारा संभव नहीं है जबकि अफ़ग़ान सरकार और मिलिटेंट्स के बीच सीधे सहमति द्वारा ही क्षेत्र में स्थाई शांति को संभव बनाया जा सकता है।
ज्ञात रहे कि मास्को में 20 फ़रवरी को रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने पाकिस्तानी समकक्ष ख़ाजा आसिफ़ के साथ प्रेस कांफ़्रेंस करते हुए कहा था कि हमें अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों की उपस्थिति और बढ़ते हुए प्रभाव पर बहुत अधिक चिंता है। (AK)