ब्रितानी प्रधानमंत्री का निर्णय भड़काऊ कार्यवाही हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59379-ब्रितानी_प्रधानमंत्री_का_निर्णय_भड़काऊ_कार्यवाही_हैः_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके इस देश के 23 कूटनयिकों को निकालने पर आधारित ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के निर्णय को भड़काऊ व उत्तेजक कार्यवाही बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१८ १६:०९ Asia/Kolkata

रूसी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके इस देश के 23 कूटनयिकों को निकालने पर आधारित ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के निर्णय को भड़काऊ व उत्तेजक कार्यवाही बताया है।

मॉस्को के खिलाफ ब्रिटेन की कार्यवाहियों के दृष्टिगत प्रतीत यह हो रहा है कि दोनों देशों के संबंध काफी तनावग्रस्त हो गये हैं।

लंदन सरकार ने जिन 23 रूसी कूटनियकों को निकालने का फैसला किया है उनके बारे में उसका दावा है कि वे जासूस हैं। इसी प्रकार लंदन सरकार ने उन समस्त द्विपक्षीय समझौतो को विलंबित कर दिया है जो उसने रूस के साथ कर रखा है।

इसी प्रकार घोषणा की गयी है कि रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ जो ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले थे लंदन सरकार ने उसे वापस ले लिया है। इसी प्रकार ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक का आह्वान किया है।

राष्ट्रसंघ में ब्रिटेन के उपराजदूत जॉनथन आलेन ने सेरगेई स्क्राइपल को ज़हर देने में रूस पर रासायनिक हथियार प्रयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन में रूस का इतिहास रहा है जबकि रूस के अनुसार ये पश्चिमी हैं जिनका रासायनिक हथियारों के प्रयोग में लज्जाजनक इतिहास रहा है।

राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत वेसिली नेबेन्ज़िया ने रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में कहा कि इतिहास में यह बात मौजूद है कि ब्रिटेन ने स्वतंत्र देशों पर हमला किया और हज़ारों लोगों की हत्या की। साथ ही रूस इस बात पर आग्रह कर रहा है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सेरगेई स्क्राइपल को ज़हर देने में उसकी भूमिका है।

वर्ष 2018 में रूस में फुटबाल का विश्व कप होने वाला है और ब्रिटेन इस खेल को बहिष्कार करने की चेष्टा में है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेज़ा मे ने दावा किया है कि इस देश के समस्त अधिकारी रूस में होने वाले फुट के विश्व कप का बहिष्कार करेंगे।

बहरहाल प्रतीत नहीं हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ पश्चिमी देशों के अलावा कोई देश रूस के मुकाबले में लंदन की हां में हां मिलायेगा। MM