रूस, राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमिर पुतिन की बड़ी जीत
रविवार को रूस में आयोजित हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 75 प्रतिशत मत हासलि करके एक बड़ी जीत दर्ज की है।
अब एक बार फिर 6 वर्षों के लिए रूस की बागडोर राष्ट्रपति पुतिन के हाथों में होगी।
कम्यूनिस्ट पार्टी के केंडिडेट पावेल ग्रूडिनिन को पुतिन के बाद सबसे अधिक 13 प्रतिशत वोट मिले।
रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग का कहना है कि ज़्यादातर वोटों की गिनती हो चुकी है।
शुरुआती नतीजों की घोषणा के बाद मॉस्को में क्रेमलिन के निकट मैनेज़नाया चौक पर एकत्रित हुए हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की जनता ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके प्रयासों पर अपनी मोहर लगाई है। मैं इस भरोसे और आशा को बनाए रखने के लिए अपना भरपूर प्रयास करता रहूंगा। हमें इस एकता की रक्षा करना होगी। हमें आगे बढ़ने के लिए एकता की ज़रूरत है।
रविवार को हुए चुनाव में 59.5 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि मतदान शुरू होने से पहले रूसी अधिकारियों को मतदान कम होने की चिंता थी, जिससे चुनाव की वैधता ख़तरे में पड़ सकती थी। msm