ब्रिटेन को रूस की धमकी, जैसे को तैसा जवाब मिलेगा
रूस ने घोषणा की है कि रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपाल पर ज़हरीले पदार्थ से हमला या तो घटना थी या लंदन ने यह मामला गढ़ लिया है।
स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने अपने जापानी समकक्ष तारू कानो से मुलाक़ात के बाद कहा कि यदि ब्रिटिश सरकार रूस के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी तो हम भी अपने सिद्धांतों के आधार पर वैसा ही उत्तर देंगे।
इसी मध्य क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने कहा है कि रूस में तैनात ब्रिटिश राजदूत रूसी जासूसी की घटना के बारे में रूस की कूटनयिक और विदेश नीति संस्था की बैठक में उपस्थित होने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना था कि इस बैठक में ब्रिटिश राजदूत के उपस्थित न होने का अर्थ यह है कि ब्रिटेन इस बारे में रूस का जवाब सुनने को तैयार नहीं है।
उधर रूस के विदेशमंत्रालय के निरस्त्रीकरण और हथियारों पर नियंत्रण विभाग के प्रमुख विलादीमीर यरमाकोफ़ ने बुधवार को मास्को में आयोजित विदेशी राजदूतों की एक बैटक में कहा कि ब्रिटिश अधिकारी या तो इस प्रकार के हमलों को अपने देश में रोकने में सफल नहीं हुए या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने ही रूसी शहरी पर हमले की योजना बनाई।
ज्ञात रहे कि रूस के पूर्व जासूस पर ज़हरीले पदार्थ से हमले की घटना के बाद से रूस और ब्रिटेन के संबंध ख़राब हो गये हैं और इसी परिधि में ब्रिटेन ने रूसी राजनयिकों को देश से निकाल दिया था जिसके जवाब में रूस ने ही 23 ब्रिटिश राजनयिकों को रूस से निकाल दिया है।
रूस ने ब्रिटिश काउंसिल की गतिविधियों को बंद करने की भी घोषणा की है, जबकि ब्रिटेन को सेंट पीटर्सबर्ग में जनरल कॉन्सुलेट खोलने की अनुमति भी रद्द कर दी है।
रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ब्रिटेन ने यदि अधिक अतिक्रमणकारी क़दम उठाए तो रूस जवाबी कार्यवाही के अपने अधिकार को सुरक्षित समझता है। (AK)