रूसी जासूस पर हमला, चुनाव से जुड़ा हुआ हैः ब्रिटिश विदेशमंत्री
ब्रिटिश विदेशमंत्री बोरिस जाॅनसन ने कहा कि रूस के पूर्व जासूस पर हमला, राष्ट्रपति चुनाव के समय से जुड़ा हुआ है और यह हमला इस देश के दूसरे संभावित भगौड़ों के लिए एक संदेश है।
रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेशमंत्री बोरिस जाॅनसन ने देश की विदेश नीति समिति में ब्रिटेन में रूस के एक पूर्व जासूस की हत्या की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस प्रकार के लोगों की हत्या में रूस क्रिमलन हाऊस का हाथ है।
उनका कहना था कि रूस या बताए कि यह हमला कैसे हुआ या यह कि ब्रिटेन रूसी जासूस की हत्या की सीधी ज़िम्मेदारी मास्को पर डाल देगा।
ज्ञात रहे कि रूस के पूर्व जासूस पर ज़हरीले पदार्थ से हमले की घटना के बाद से रूस और ब्रिटेन के संबंध ख़राब हो गये हैं और इसी परिधि में ब्रिटेन ने रूसी राजनयिकों को देश से निकाल दिया था जिसके जवाब में रूस ने ही 23 ब्रिटिश राजनयिकों को रूस से निकाल दिया है।
रूस ने ब्रिटिश काउंसिल की गतिविधियों को बंद करने की भी घोषणा की है, जबकि ब्रिटेन को सेंट पीटर्सबर्ग में जनरल कॉन्सुलेट खोलने की अनुमति भी रद्द कर दी है।
रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ब्रिटेन ने यदि अधिक अतिक्रमणकारी क़दम उठाए तो रूस जवाबी कार्यवाही के अपने अधिकार को सुरक्षित समझता है।
ब्रिटेन ने रूस पर एेसी स्थिति में आरोप लगाया है कि क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने कहा है कि रूस में तैनात ब्रिटिश राजदूत रूसी जासूसी की घटना के बारे में रूस की कूटनयिक और विदेश नीति संस्था की बैठक में उपस्थित होने के लिए तैयार नहीं हैं।
उनका कहना था कि इस बैठक में ब्रिटिश राजदूत के उपस्थित न होने का अर्थ यह है कि ब्रिटेन इस बारे में रूस का जवाब सुनने को तैयार नहीं है। (AK)