अफगानिस्तानः दाइश के लिए लड़ने वाली एक फ्रांसीसी महिला गिरफ्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59846-अफगानिस्तानः_दाइश_के_लिए_लड़ने_वाली_एक_फ्रांसीसी_महिला_गिरफ्तार
अफगानिस्तान में दाइश के लिए लड़ रही एक फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१८ १३:०१ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तानः दाइश के लिए लड़ने वाली एक फ्रांसीसी महिला गिरफ्तार

अफगानिस्तान में दाइश के लिए लड़ रही एक फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक,   दाइश के   5  सदस्यों  को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक फ्रेंच महिला भी  शामिल  है।

अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस फ्रेंस महिला को दो दिन पहले " जौज़जान" प्रान्त में एक सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। 

अफगान सुरक्षा विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि दारज़ाब ज़िला में अफगान स्पेशल फोर्स के एक अभियान के दौरान इस फ्रांसीसी महिला के साथ ही 5 अफगान चरमपंथियों को भी गिरफ्तार किया गया। 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक फ्रांसीसी महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस आप्रेशन में 6 आतंकवादी मारे गये जिनमें 2 फ्रांस के नागरिक थे। 

इस से पहले फ्रांसीसी मीडिया में यह खबरें आ चुकी थीं कि फ्रांस और अल्जीरिया के नागरिक , अफगानिस्तान में सक्रिय दाइश के गुट की सदस्यता ले रहे हैं। (Q.A.)